फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The view of Govardhannath Zoo fair will be like Vrindavan on Devutthana Ekadashi.

Mahoba News: देवोत्थान एकादशी पर वृंदावनमय होगा गोवर्द्धन्नाथ जू मेले का नजारा

Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The view of Govardhannath Zoo fair will be like Vrindavan on Devutthana Ekadashi.
सजा ऐतिहासिक गोवर्द्धन्नाथ जू मंदिर
महोबा/चरखारी। झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध कस्बा चरखारी में इस समय चारों ओर उल्लास का माहौल है। मौका है 142वें ऐतिहासिक गोवर्द्धन्नाथ जू महाराज मेले का। मेले का इतिहास चरखारी के रियासतकाल से जुड़ा है।
विज्ञापन

गौरवशाली अतीत और अलौकिक वैभव से परिपूर्ण कस्बा चरखारी में देवोत्थान एकादशी पर गोवर्द्धन्नाथ जू मेले का नजारा वृंदावनमय होगा। यहां एकादशी पर बुंदेलखंड के सात जिलोंं के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों से कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

एक माह तक चलने वाले मेले की शुरूआत 22 अक्तूबर से हो चुकी है। रियासत के महाराज भगवान श्रीकृष्ण के उपासक थे। कार्तिक मास में एक माह तक चलने वाले गोवर्द्धन्नाथ जू महाराज मेले का शुभारंभ राज्य के तत्कालीन महाराजा सर मलखान सिंह जूदेव ने विक्रम संवत 1940 कार्तिक शुक्ल मास में सन् 1883 ईस्वी में कराया था। तब से यह मेला लगातार आयोजित होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मेला भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित हैं, इसमें गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठ उंगली पर धारण किया जाना विशेष रूप से दर्शनीय हैं।
108 देव मंदिरों के मध्य गोवर्द्धन्नाथ जू महाराज की अनुपम झांकी व मंदिरों की दुर्लभ और निराली छटा अत्यंत मनोहारी हैं। चरखारी को मिनी वृंदावन भी कहा जाता है। यह मेला देवोत्थान एकादशी से विस्तृत रूप लेगा। 22 नवंबर तक चलने वाले मेले में विभिन्न जनपदों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed