{"_id":"57c1cf1c4f1c1baf1cd4f926","slug":"the-victim-gave-448-villagers-czech","type":"story","status":"publish","title_hn":" 448 पीड़ित ग्रामीणों को बांटे चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
448 पीड़ित ग्रामीणों को बांटे चेक
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गहरा में ग्रामीणों को चेके देते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कबरई के ग्राम गहरा में बारिश में भारी नुकसान उठाने वाले 448 पीड़ित ग्रामीणों को एसडीएम ने शनिवार को राहत राशि की चेके वितरित किए। संकट के समय चेके मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एक पखवारा पहले ग्राम गहरा में बंधी और रपटा टूटने से पूरे गांव में पानी भर गया था। तमाम लोगों के कच्चे मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान
बर्बाद हो गया था। खाद्यान्न सामग्री भी मलबे में मिल गई थी। इससे ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी के लाले पड़ गए थे। जिस पर जिला प्रशासन ने कई दिन तक भंडारे का आयोजन कर ग्रामीणों को भोजन का इंतजाम कराया। पूर्व विधायक सिद्वगोपाल साहू ने संकट के समय में गांव में भंडारा खुलवाकर सभी के लिए खानपान का इंतजाम किया। एक पखवारे तक
प्रशासनिक और पूर्व विधायक की मदद से लोगाें को खासी राहत मिली। अब डीएम के निर्देश पर एसडीएम नन्हकू ने राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम गहरा पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाया। जिसमें 430 लोगों को 32-32 सौ रुपये और 18 लोगाें को 2095 रुपये की चेके वितरित की। इस मौके पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे।