फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The undergraduate course will now be four years long.

Mahoba News: अब चार वर्ष का होगा स्नातक पाठ्यक्रम

Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The undergraduate course will now be four years long.
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत अब स्नातक पाठ्यक्रम चार वर्ष का होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह प्रावधान शिक्षण सत्र 2026-27 से लागू होगा।
विज्ञापन


जनपद के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम लागू किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि विवि विद्या परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सत्र 2026-27 से संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी (गृहविज्ञान) पाठ्यक्रम संचालित किया जाना है। तीन वर्ष के बाद महाविद्यालयों में उपलब्ध सीटों व प्रवेश के नियमों के सापेक्ष चतुर्थ वर्ष में प्रवेश शासनादेश के अनुसार दिया जाएगा। संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से आवेदन करने पर नियमानुसार तीन वर्षीय पाठ्यक्रम को चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में उच्चीकृत करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में 648, बीएससी मैथ और बायो में 160-160 व बीकॉम में 80 सीटों पर प्रवेश होना है। वीरभूमि कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी जितने साल पढ़ाई करेंगे उनको उतने वर्ष की डिग्री और सर्टिफिकेट मिलेगा। स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर सार्टिफिकेट, दो वर्ष पर डिप्लोमा व तीन वर्ष पर स्नातक की डिग्री मिलेगी। तीन साल की स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को चौथे साल में प्रमोट कर दिया जाएगा। चौथे साल में तीन विकल्प होंगे। इसमें छात्र स्नातक ऑनर्स, अप्रैंटिस अथवा रिसर्च में से कोई एक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed