{"_id":"698e1ab1513b8235de03e18f","slug":"the-uncle-was-riding-the-bike-with-his-nephew-sitting-in-the-tank-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-122441-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भांजे को बाइक की टंकी में बैठाकर मामा दौड़ा रहा था बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भांजे को बाइक की टंकी में बैठाकर मामा दौड़ा रहा था बाइक
Thu, 12 Feb 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में नियमों के अनदेखी सामने आई है। एक बाइक में चार लोग सवार थे। 11 वर्षीय भांजे दिव्यांश को टंकी पर बैठाकर मामा सुरेश बाइक दौड़ा रहा था। क्रॉसिंग के दौरान बाइक का संतुलित बिगड़ने से हादसा हुआ। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
कानपुर–सागर हाईवे पर हुई दुर्घटना में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 11 वर्षीय बालक को बाइक की टंकी पर बैठाकर यात्रा कराई जा रही थी। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 128 के तहत दोपहिया वाहन पर चालक सहित अधिकतम दो व्यक्ति ही सवार हो सकते हैं। टंकी पर किसी बच्चे को बैठाकर वाहन चलाना निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है और संतुलन व सुरक्षा दोनों दृष्टि से अत्यंत जोखिमपूर्ण माना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेकिंग के दौरान सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हुई।
स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि संबंधित हाईवे खंड पर पूर्व में भी तेज रफ्तार और नियम उल्लंघन से जुड़े हादसे दर्ज हो चुके हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार ओवरलोडिंग व असुरक्षित ढंग से सवारी बैठाकर वाहन चलाना दुर्घटना की आशंका बढ़ाता है, जिसे प्रभावी प्रवर्तन और नियमों के पालन से रोका जा सकता है।