फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The team took soil samples from Gorakhgiri

गोरखगिरि में शुरु हुआ भूमि परीक्षण

Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The team took soil samples from Gorakhgiri
भूमि परीक्षण करती मशीन। - फोटो : MAHOBA
महोबा। गुरू गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि को पर्यटन के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो गया। लखनऊ से आई पांच सदस्यीय टीम ने तीन स्थानों से मिट्टी से नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए शासन से 12 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ दल के प्रमुख श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखगिरि को पर्यटन के रुप में विकसित किया जाना है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने काम शुरू कर दिया है। मिट्टी की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं, जिसको जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि शासन ने 12 करोड़ का बजट आवंटित किया है। जिसके तहत गोरखपुर की तर्ज पर सिद्ध बाबा में भव्य मंदिर बनना है। गुरू गोरखनाथ की मूर्ति, पार्क, संजीवनी वाटिका व शिवतांडव में मंदिर बनना है। इसके अलावा रोपवे भी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत गोरखगिरि के लिए आवंटित 50 लाख से सीढ़ियां, शेड व सिद्ध बाबा आश्रम तक पानी पहुंचाने के लिए बोरिंग और पाइप लाइन बिछाने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed