{"_id":"99cdba18f5130155a40071e7372e2545","slug":"the-team-tested-the-quality-of-the-evm-inginiyraen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों की टीम ने परखी ईवीएम की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों की टीम ने परखी ईवीएम की गुणवत्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चरखारी के उप चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को पुरानी कलेक्ट्रेट में दिल्ली से आई इंजीनियरों की टीम ने ईवीएम मशीनों की जांच की। साथ ही मशीनाें की गड़बड़ी को सही कर चुनाव के लिए तैयार किया।
दिल्ली से आई ईसीआई टीम ने शुक्रवार को ईवीएम मशीनाें को परखा। इस दौरान नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह की देखरेख में निकालकर रखी गईं ईवीएम की बारी-बारी से जांच की गई। इंजीनियरों की टीम ने कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की गहनता से जांच कर वोटिंग के लिए तैयार किया। इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी ईवीएम को निकालने और रखने में जुटे रहे। टीम में शामिल इंजीनियर राहुल गुप्ता ने बताया कि ईवीएम मशीनाें की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है। इसमें ईवीएम में पुराने चुनाव का डेटा तो सेव नहीं है इसकी जांच शामिल है। सभी ईवीएम को क्लीयर कर प्रशिक्षण और वोटिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इस दौरान टीम में पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, अधय सिंह, अनिल कुमार शामिल रहे।