{"_id":"68530d60883c272de100b62a","slug":"the-team-of-rural-development-ministry-verified-the-central-schemes-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115419-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने केंद्रीय योजनाओं का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने केंद्रीय योजनाओं का किया सत्यापन
Thu, 19 Jun 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से आई टीम ने ब्लाॅक कबरई की ग्राम पंचायत श्रीनगर और ननौरा का भ्रमण किया। टीम ने भारत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की हकीकत देखी और कार्यों का जिओ ट्रेकिंग के माध्यम से सत्यापन किया। टीम अब अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की निदेशक राजेश्वरी यश एम बुधवार को अर्थशास्त्री शिशिर द्विवेदी के साथ ग्राम पंचायत श्रीनगर पहुंचीं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता कर किए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना के लाभार्थियों से भी मुलाकात की। मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत ननौरा में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई गई सड़क को देखा। साथ ही कौशल विकास योजना के कार्यों को परखा। निदेशक राजेश्वरी एम ने बताया कि जिन कार्यों को देखा गया उनकी जिओ ट्रैकिंग भी कराई गई है। एक फॉर्मेट में सारी रिपोर्ट केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा अशोक कुमार, ग्राम प्रधान आशीष राजपूत, सनत कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी शिवकुमार सोनी, ग्राम प्रधान ननौरा साधना सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।