फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The teacher took the student to the third floor by pressing her face, report filed

छात्रा का मुंह दबाकर तीसरी मंजिल पर ले गया शिक्षक, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The teacher took the student to the third floor by pressing her face, report filed
महोबा। शहर के एक विद्यालय में कक्षा नौंवीं की छात्रा के तीसरी मंजिल में लाइब्रेरी में अचेत अवस्था में मिली है। होश आने पर छात्रा ने आरोप लगाया कि विद्यालय का एक शिक्षक उसका मुंह दबाकर तीसरी मंजिल ले गया और गला दबाया जिससे वह अचेत हो गई। छात्रा की मां ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार को कॉलेज आई थी। तीसरी मंजिल में स्थित लाइब्रेरी में छात्रा के अचेत होने की सूचना विद्यालय प्रबंधन द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई। सूचना पर पिता विद्यालय पहुंचा और शिक्षकों के सहयोग से छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक घंटे बाद छात्रा को होश आने पर उसने पूरी घटना बताई। छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज का शिक्षक सौरभ उसे बुरी नीयत से पकड़कर तीसरी मंजिल में ले गया। मुंह दबाए रखने के चलते वह चिल्ला नहीं सकी। बाद में गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जिससे वह अचेत हो गई। छात्रा की मां ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक सौरभ के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed