फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The teacher addresses the black as Sheshnag and the white as Bhura.

Mahoba News: काले को शेषनाग और गोरे को भूरा कहकर संबोधित करते हैं शिक्षक

Tue, 09 Dec 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The teacher addresses the black as Sheshnag and the white as Bhura.
मौदहा। बच्चों की शिकायत पर अभिभावकों ने अध्यापकों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने व बच्चों से अपनी गाडि़यां साफ कराने का आरोप लगाया है। वहीं, छात्रों ने बताया कि अध्यापक काले को शेषनाग व गोरे को भूरा कहकर संबोधित करते हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार व पुलिस ने अभिभावकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, अध्यापकों ने डीएम को संबोधित शिकायत नायब तहसीलदार का सौंपकर उक्त तीनों अध्यापकों का स्थानांतरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिलौली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को अभिभावकों ने घेराव कर प्रधानाध्यापक रामलखन सोनी से स्कूल में पढ़ाई न होने और बच्चों से अपनी गाड़ी साफ कराने एवं जाति पूंछकर अभद्र टिप्पणी कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने बताया कि प्रिंस कक्षा- आठ, रेशू कक्षा-छह के साथ अध्यापक हरिमोहन जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं और अपनी गाड़ी की सफाई करवाते हैं। हालांकि प्रधानाध्यापक ने सभी आरोप गलत बताए हैं। मामला बढ़ता देख स्कूल स्टाफ सकते में आ गया। नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश व पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article