फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The supply of water tankers would be

टैंकरों से होगी पानी की आपूर्ति

Sun, 22 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 22 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The supply of water tankers would be
महोबा। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति का आंकलन करने के आदेश जल निगम और जल संस्थान के अधिशाषी अभियंताओं को दिए है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत, रिबोर तथा नए हैंडपंपों की स्थापना की कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल की व्यवस्था की जा रही है अगर जरूरत हुई तो टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन ने जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित कर दिया है। जिससे जिले में पेयजल व पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूखे से निपटने के लिए जल निगम के अधिकारियों को शीघ्र कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने तालाबों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यकतानुसार पशु राहत कैंप संचालित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने उपकृषि निदेशक को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सिंचाई के अधिशाषी अभियंता को उथले एवं गहरे नलकूपों को लक्ष्य के अनुसार पूर्ति कर कृषकों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत कराएं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर पेयजल शुद्धता के लिए क्लोरीन टेबलेट का वितरण और पेयजल स्रोत विसंक्रमण सतत रूप से किया जाए। उन्होंने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के सीएमओ को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई और अन्य विभागों को भी मनरेगा के तहत कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में एडीएम संतोष कुमार, सीएमओ शिवनारायण, समस्त एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed