{"_id":"68cda9de929da531340d6b47","slug":"the-studio-to-be-built-in-veerbhoomi-college-will-be-equipped-with-ai-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118145-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एआई से लैस होगा वीरभूमि कॉलेज में बनने वाला स्टूडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एआई से लैस होगा वीरभूमि कॉलेज में बनने वाला स्टूडियो
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्च शिक्षण अभियान के तहत नई सौगात मिली है। कॉलेज परिसर में करीब 49.88 लाख रुपये से अत्याधुनिक स्टूडियो बनाया जाएगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यह स्टूडियो एआई से लैस होगा। स्टूडियो में शिक्षण सामग्री व पाठ्यक्रम पर आधारित वीडियो तैयार किए जाएंगे। इससे छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। यह स्टूडियो महाविद्यालय के विकास व छात्रों को मेधावी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
वीरभूमि महाविद्यालय शहर का एक मात्र राजकीय महाविद्यालय है। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमए आदि कक्षाएं संचालित हैं। साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इस महाविद्यालय में प्रवेश पाना जिले के छात्रों का सपना रहता है। वक्त के साथ कदमताल करने व छात्रों को बेहतर पाठ्य सामग्री मुहैया करने के लिए कॉलेज की उपलब्धियों के साथ नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। यह मंडल का पहला राजकीय महाविद्यालय बनने जा रहा है जिसका अपना स्वयं का स्टूडियो होगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। स्टूडियो में हाई क्वालिटी के रिकॉडिंग कैमरों की व्यवस्था होगी। पूरा कैंपस वाईफाई से लैस होगा। यह स्टूडियो एआई पर आधारित होगा। यहां छात्रों के साक्षात्कार आसानी से होंगे। विशेषज्ञ शिक्षक पाठ्य सामग्री पर अपने वीडियो तैयार कर सकेंगे।
वीरभूमि कॉलेज के प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। महाविद्यालय परिसर में जल्द ही स्टूडियो के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।