फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The students also participated as a student model

छात्र छात्राओं ने मॉडल बनाकर किया प्रतिभाग

Wed, 19 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 19 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The students also participated as a student model
माडल देखते निर्णायक - फोटो : अमर उजाला
राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मॉडल बनाकर प्रतिभाग किया। सौर ऊर्जा पर बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल खूब सराहे गए।
विज्ञापन



जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रेाजेक्ट फाइल व पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। निर्णायक की भूमिका निभा रही डा. मधुबाला सरोजनी, जागेश्वर प्रसाद एवं नेशनल यंग साइंस के निदेशक नरेंद्र सिंह ने माडलों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संत जोसफ इंग्लिस मीडियम के बच्चेां द्वारा बनाए गए माडल सराहे गए। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरा, बरा, करहराकला, सुरहा, भरवारा, खरेला, पूछा, कीरतपुरा, बेहारी, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुलपहाड़, सूपा, जैतपुर, लमौरा, खमरिया सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। आन लाइन चयन के बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed