फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The strike shut down banks, transactions worth millions

बैंकों के हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन ठप

Tue, 28 Feb 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 28 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The strike shut down banks, transactions worth millions
इलाहाबाद बैंक के बाहर विरोध जताते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आहवान पर राष्ट्र व्यापी बैंकों की हड़ताल से मंगलवार को जिले के बैंक बंद रहे। कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंकों में तालाबंदी होने से करोड़ों का लेनदेन ठप रहा। जमा निकासी के लिए बैंक पहुंचे उपभोक्ता बैरंग लौट गए।
विज्ञापन



शहर की इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस मौके पर यूनियन के दिग्विजय सिंह ने कहा कि जन विरोधी बैंकिंग सुधारों एवं कामगर विरोधी श्रम सुधारों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बैंक कार्यालय समय के पश्चात किए गए कार्य के उचित भुगतान की प्रतिपूर्ति कराए जाने, ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम 1972 में ग्रेच्युटी सीमा राशि को समाप्त कर सेवानिवृत्त पर ग्रेच्युटी व अवकाश नगदीकरण की राशि को पूर्णत: आयकर से मुक्त किए जाने, सभी बैंकों मेें अधिकारियों निदेशकों की नियुक्ति किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में अजय सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के आगामी वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की शुरूआत शीघ्र किए जाने, केंद्र सरकार की तर्ज पर सरकार द्वारा स्वीकृत अनुकंपा नियुक्ति योजना लागू किए जाने, समस्त संवर्गों में समुचित भर्ती किए जाने, बैंकों द्वारा नोटबंदी में किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति किए जाने, खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर कदम उठाए जाने और जानबूझ कर बैंक ऋण जमा न करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन में प्रतीक अग्रवाल, नंदू, भास्कर, शैलेंद्र, देवेंद्र, दिलीप, मुन्नाबाबू आदि शािमल रहे। पनवाड़ी कस्बे के बैंक भी हड़ताल के चलते बंद रहे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला सचिव जयपाल सिंह परिहार, सुरेंद्र गुप्ता, भगवानदास, दिलीप कुमार राजपूत, बृजेश प्रताप सिंह, नीतेश, धीरज साहू, हिमांशु आदि मौजूद रहे।


एक सप्ताह में महज एक दिन बैंक खुलने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। 22 फरवरी से 26 फरवरी तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने के बाद 27 फरवरी को बैंक खुले तो लोगों ने राहत ली। भीड़ अधिक रहने से तमाम उपभोक्ता अपने काम नहीं निपटा पाए। 28 फरवरी को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।



हड़ताल के चलते जहां इलाहाबद बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा आदि सरकारी बैंकों में ताले लटके रहे। वहीं प्राइवेट बैंक एचडीएफसी व एक्सिस बैंक खुली रहीं। इन बैंकों में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed