{"_id":"68ea888ebace2ded65fd8759f951c9e4","slug":"the-station-will-not-find-justice-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय न मिला तो थाने का होगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय न मिला तो थाने का होगा घेराव
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ कबरई की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध गुलाबी गुलाबी गैंग ने तहसील में धरना देकर विरोध जताया। साथ हीचेतावनी दी कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग थाने का घेराव करेगी।
गुलागी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर सुमन सिंह ने कहा कि कबरई निवासी प्रेम शंकर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जबकि एसडीएम और कमिश्नर ने थानाध्यक्ष कबरई को मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन थानाध्यक्ष ने अधिकारियों का आदेश नहीं माना।
जिससे दबंगों ने पीड़ित की जमीन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग कबरई थाने का घेराव करेगी। जिलाध्यक्ष हुस्ना ने कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। शिकायतों के बाद भी पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिल रहा है। इस मौके पर गुलाबी गैंग की कई महिलाओं ने विचार व्यक्त किए।