{"_id":"66db5753ea3576a0820e26f4","slug":"the-snake-bit-the-girl-the-father-took-the-snake-in-a-box-and-reached-the-hospital-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-108846-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सांप ने बालिका को डसा, पिता सांप को डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सांप ने बालिका को डसा, पिता सांप को डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल
Sat, 07 Sep 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद हमीरपुर के गिरवर गांव में चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने डस लिया। पिता सांप को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा। ताकि, कोई जानकारी न होने पर चिकित्सकों को सांप दिखाकर सही उपचार करा सके।
हालांकि, उपचार के दौरान अस्पताल में बालिका की मौत हो गई। इकलौती बेटी की मौत से परिजनों में मातम छाया है। गिरवर निवासी राजकुमार राजपूत बृहस्पतिवार की रात अपनी बेटी प्रिंसी (11), बेटे प्रिंस व पत्नी सुनीता के साथ एक कमरे में सो रहे थे।
रात करीब 12 बजे दादी बेटीबाई के साथ चारपाई पर लेटी प्रिंसी को सांप ने गर्दन में डस लिया। इस पर बालिका चीख पड़ी तो परिजन जाग गए। वह चारपाई के नीचे बैठे सांप को डंडे से मारकर डिब्बे में बंद करते हुए बालिका को सीएचसी पनवाड़ी ले गए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर को सांप दिखाते हुए इलाज करने की बात कही। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। प्रिंसी गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी।