फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The session got delayed, admission is still far away, the application process is still on

Mahoba News: सत्र हुआ लेट, प्रवेश तो दूर अभी भी जारी है आवेदन प्रक्रिया

Thu, 31 Jul 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The session got delayed, admission is still far away, the application process is still on
-स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया नहीं हो सकी शुरू
विज्ञापन

-समर्थ पोर्टल से प्रवेश के लिए आवेदन कराने से बार-बार बढ़ाना पड़ रही तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के चार राजकीय व 23 निजी महाविद्यालयाें में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय की ओर से कई बार आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। ऐसे में शिक्षण सत्र 2025-26 का पूरा जुलाई माह का समय निकल गया। इसके बाद भी छात्रों के दाखिले शुरू नहीं हो सके।
शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कराए जा रहे हैं। समर्थ पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया जटिल होने से छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इससे महाविद्यालयों की रिक्त सीटों के सापेक्ष पर्याप्त आवेदन नहीं हो सके। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन की तिथि को एक बार फिर 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

इससे पूरा जुलाई माह आवेदन प्रकिया में निकल गया। वीरभूमि महाविद्यालय शहर का इकलौता राजकीय महाविद्यालय है। यहां बीए प्रथम सेमेस्टर में 720, बीएससी गणित में 240, बीएससी बायोलॉजी में 240 व बीकॉम में 120 सीटों पर प्रवेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्नातकोत्तर कक्षाओं में एमकॉम में 60, एमए हिंदी में 60, राजनीति विज्ञान में 60 और अर्थशास्त्र में 60 पर प्रवेश लिए जाना हैं लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। उधर, महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विश्वविद्यालय के निर्देश पर स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed