{"_id":"62c1e30ff365650d3c783659","slug":"the-sand-mafia-built-a-path-over-the-canal-the-administration-broke-it-mahoba-news-knp70567948","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू माफियाओं ने नहर के ऊपर रातोंरात बनाया मार्ग, प्रशासन ने तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू माफियाओं ने नहर के ऊपर रातोंरात बनाया मार्ग, प्रशासन ने तुड़वाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। बालू माफियाओं ने वाहनों की निकासी के लिए सिंचाई विभाग की नहर को पाटकर रातों रात रास्ता बना लिया है। सूचना मिलने पर रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से मार्ग तुड़वाते हुए दोबारा नहर की खुदाई कराई।
पनवाड़ी क्षेत्र से निकली नदियों से चोरी छिपे बालू का खनन किया जा रहा है। साथ ही कुछ स्थानों पर निजी भूमि के पट्टे किए गए हैं। मुख्य मार्ग की बजाय अंदर से बालू भरे वाहनों को निकालने के लिए बालू माफियाओं ने गौनगुड़ा गांव के समीप रातोंरात पुल तैयार कर लिया। किसानों ने इसका विरोध करते हुए मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी।
रविवार को सिंचाई प्रखंड झांसी के अधिशासी अभियंता एके भारती ने मौके पर पहुंच हकीकत परखी। मामला सही मिलने पर जेसीबी मंगवाकर पुल व सड़क को तुड़वाया गया और नहर खुदवाई गई। एक्सईएन का कहना है कि नहर को समतल करने वालों की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।