फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The road started falling apart as soon as it was built, leading to protests by villagers.

Mahoba News: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 19 Dec 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 19 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The road started falling apart as soon as it was built, leading to protests by villagers.
फोटो 19 एमएएचपी 17 परिचय-बनते ही इस तरह उखड़ रही सड़क का विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
पनवाड़ी (महोबा)। जिले के पनवाड़ी क्षेत्र के नेकपुरा-नगाराघाट के बीच सिंचाई विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क में घटिया निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। सड़क पर पैर रखते ही डामर उखड़ने से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। यहां पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी भी सड़क की हालत देखकर अवाक रह गए।
विज्ञापन

ग्रामीण जयराम, खेमचंद्र, शिवम बुंदेला, चंद्रपाल सिंह, धीरेंद्र, बृजेश कुमार, राम सिंह आदि लोगों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वर्तमान में नेकपुरा गांव से नगाराघाट तक के लिए सड़क पर डामरीकरण हो रहा है। सिंचाई विभाग के झांसी क्षेत्र की ओर से इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें पुरानी सड़क पर सफाई किए बिना ही केवल खानापूर्ति करते हुए डामर डाला जा रहा है। इससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। शुक्रवार को जब कुछ लोग यहां पर पहुंचे तो देखा कि पैर रखने से ही सड़क का डामर उखड़ रहा है। ऐसे में सड़क वाहन चलने पर कितने दिन टिकेगी, यह कह पाना मुश्किल है। कुछ देर बाद मौके पर कई ग्रामीण आ गए और सही तरीके से सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिंचाई विभाग झांसी के जेई राकेश कुमार पाल मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया। दोनों के सामने ग्रामीणों ने सड़क पर पैर मारकर देखा तो डामर उखड़ने लगा। इसके बाद जेई ने जांच कराते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता सही कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed