{"_id":"61cb6197b27d702e3c2b99a4","slug":"the-rain-increased-the-cold-two-including-the-girl-died-mahoba-news-knp6722748148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई ठंड, युवती समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई ठंड, युवती समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
महोबा। जिले में मंगलवार की सुबह से घने कोहरा के साथ बादल छाए रहे। बूंदाबांदी के बाद करीब दो घंटे रिमझिम बारिश होने से ठंड और बढ़ गई। लोग आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते रहे। ठंड की चपेट में आने से युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
एक सप्ताह से सुबह शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप निकल रही थी। मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकांश वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर गुजरे। सुबह 7 बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद नौ बजे से 11 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। जरूरी काम से आने जाने वाले लोग छतरी लेकर घरों से बाहर निकले। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे।
थाना श्रीनगर के कैमाहा गांव निवासी दशरथ अहिरवार की पुत्री नीतू (20) मंगलवार की सुबह घर पर थी। तभी अचानक ठंड की चपेट में आ गई। उल्टी व घबराहट होने पर अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह थाना कबरई के बीला दक्षिण निवासी सुमेरा (60) खेत पर काम कर रहा था। तभी ठंड लगने से हालत बिगडी। परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।