फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The procession was taken out between Jaykaron

जयकारों के बीच निकाली गई शोभा यात्रा

Thu, 26 Nov 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
The procession was taken out between Jaykaron
कबरई (महोबा)। कस्बे में जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में युवा डीजे की धुन में रामधुन करते हुए चल रहे थे। वहीं महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थी।
विज्ञापन

कस्बे के इंदिरा नगर में दिलीप गुप्ता के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन बैंडबाजों और डीजे के साथ नृत्य कर रहे घोड़ों के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं आम्रपत्र से सजाए कलशों को सिर में लेकर रामधुन करती हुईं चल रही थी। कलश यात्रा मेन मार्केट, बजरंगबली मंदिर, बस्ती होते हुए इंदिरा नगर में आकर समाप्त हो गई। कलश यात्रा के दौरान आयोजक दिलीप गुप्ता सिर पर श्रीमद्भागवत कथा रखे  हुए थे। क लश यात्रा का कस्बे में आरती उतार कर जगह-जगह लोगोें ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बाल्मीकि पाठक, हिमांशु गुप्ता, पवन त्रिपाठी, अजीत सेठ, बाबूलाल गुप्ता, गोपाल दत्त पांडेय, पुरुषोत्तम सोनी, देवेंद्र गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed