{"_id":"57f2adf04f1c1bab3326fdb7","slug":"the-procession-of-devotees-pushpwarsha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में की भक्तों ने पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में की भक्तों ने पुष्पवर्षा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के गोविंद नगर से कलश यात्रा निकालते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
कुलपहाड़ कस्बे के मोहल्ला गोविंदनगर में रामकथा अमृतवर्षा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर में मंगल कलश धारण कर शामिल हुई। कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
रामकथा अमृतवर्षा के पहले दिन मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के बाद पहले दिन आचार्य अवधेश महराज ने कहा कि संतों के सत्संग से जीवन सार्थक और धन्य हो जाता है। कहा कि जब हमारे पूर्व जन्मों के पुण्य उदय होते हैं। तभी मनुष्य योनि प्राप्त होती है। पुण्य व सत्यकर्म शुभ संकेत देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने गुरु महिमा का वर्णन कर कहा कि गुरु भगवान की कृपा से मिलते हैं। तब मानव को सब कुछ प्राप्त हो जाता है। उन्होंने चौपाई बिनु हरि कृपा मिलहिं नहीं समता की व्याख्या कर कहा कि परमात्मा की कृपा से हमें संतों का सत्संग प्राप्त होता है। कथा के आयोजक अशोक अग्रवाल ने बताया कि समापन पर विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन