{"_id":"62c874f1eef89a73e461cc1c","slug":"the-problem-of-waterlogging-and-parking-will-be-removed-dm-mahoba-news-knp70655295","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव व पॉर्किंग व्यवस्था का व्यापारियों ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव व पॉर्किंग व्यवस्था का व्यापारियों ने उठाया मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों जलभराव व पार्किंग की समस्या उठाई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई । व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने कहा कि बारिश के मौसम में शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका स्थायी समाधान कराया जाए। उन्होंने पुरानी गल्ला मंडी में नई दुकानों का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई।
व्यापारी सेवक नंदवानी ने शहर में पॉर्किंग की व्यवस्था कराए जाने का मुद्दा उठाया। कहा कि पॉर्किंग की व्यवस्था न होने से दिक्कत हो रही है।
डीएम ने नए उद्योग को स्थापित करने के लिए पूर्व में चयनित किए गए औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास कराने के निर्देश दिए। कहा कि कबरई के मुख्य चौराहे पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाए। उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ स्पीड सिस्टम कैमरा लगाने के निर्देश एआरटीओ को दिए। विद्युत लाइन ठीक कराने और कबरई में जर्जर तारों को बदलनेके लिए शासन को इस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए। कहा कि कबरई बांध का दो किमी मार्ग दुरुस्त कराया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी के अलावा व्यापारी व उद्यमी मौजूद रहे।