फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Prime Minister made the brother and daughter-worker

प्रधान ने भाई और बहू को बना दिया मजदूर

Tue, 31 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 31 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister made the brother and daughter-worker
कैश दिलाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम पंचायत खिरियाकला में ग्राम प्रधान ने मनरेगा के तहत काराए गए कार्यों में नि:शक्तों और भाई भतीजों को भी मजदूर दर्शा दिया। आरटीआई से मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत खिरियाकला के ग्राम प्रधान रामकृपाल राजपूत ने गांव में मनरेगा के तहत कार्य में जमकर धांधली की है।

मरघट के  रास्ते का कार्य, खेत समतलीकरण, नाला सफाई, शमशान से बड़ी नहर, अजनर पुलिया से रामअवतार के खेत तक मिट्टी का कार्य के अलावा अन्य कार्य कराए गए। इन कार्याें में दुकानदारों के अलावा नि:शक्तों और वृद्धों के साथ भाई भतीजों केा भी मजदूर दर्शा दिया गया।
विज्ञापन



आरटीआई कार्यकर्ता कमलापत राजपूत ने सूचना अधिकार के तहत ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों के कार्य, मजदूरों के नाम सहित कई जानकारियां मांगी। आरटीआई में मिली सूचना पर ग्राम प्रधान के भाई भतीजे, 70 साल के वृद्ध भी मजदूर दर्शा दिए गए।नि:शक्तों को भी मजदूर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई से उजागर हुई सूची में प्रधान का सगा भाई लक्ष्मी प्रसाद, फूल कुमारी पत्नी लक्ष्मीप्रसाद, प्रधान का भतीजा ओमप्रकाश, वंदना पत्नी ओमप्रकाश के अलावा तमाम लोगों को मजदूर बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed