फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The preparations for the elections were peaceful Review

शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारियों के लिए हुई समीक्षा

Thu, 08 Oct 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 08 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The preparations for the elections were peaceful Review
महोबा। पंचायत चुनाव के प्रेक्षक संभागीय खाद नियंत्रक इलाहाबाद अखिलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने की जवाबदेही तय करते हुए चुनाव में लगे जिम्मेदार अधिकारियों को पारदर्शी तरीके चुनाव कराने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टियों के रुकने की पुख्ता व्यवस्था कर ली जाए। जिससे कर्मचारी निष्पक्ष चुनाव की  जिम्मेदारी निभा सकें, उन्होंने कहा कि किसी तरह ही अप्रिय घटना होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के साथ साथ कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण करा दिया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव पार्टियों की व्यवस्था की जानकारी दी। डीएम ने प्रत्याशियों द्वारा खर्च किए जा रहे ब्यौरे का आंकलन करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक हो तो फोटोग्राफी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर अधिकृत व्यक्ति के अलावा अन्य का प्रवेश वर्जित है। पोलिंग ऐजेंट भी मतदान कक्ष के बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा कि नौ अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां राजकीय पालीटेक्निक से रवाना हो जाएंगी।

चुनाव के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित
निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और मुख्यालय में अलग-अलग कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, दुग्ध निरीक्षक ईश्वर चंद्र कुशवाहा और जिला प्रोवेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल और मुख्यालय कंट्रोल रूम कक्ष संख्या 17 में ग्राम विकास अधिकारी सुदर्शन नामदेव, होरीलाल वर्मा और हीरालाल को तैनात किया गया है। इनके मोबाइल नंबर पर सूचना दी जा सकती है।


बगैर सूचना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय
चुनाव आयोग के प्रेक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी बगैर सूचना के मुख्यालय नही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के उपरांत मत पेटिकाएं स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगे। अगर कहीं पुर्नमतदान का निर्णय होता है तो पुर्नमतदान के पश्चात मत पेटियां जमा करने के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed