{"_id":"d3ca6048cc0344567ad9157c03fd1c33","slug":"the-new-models-will-be-seen-in-the-building-of-nagar-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए माडल में नजर आएगी नगर पंचायत की इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए माडल में नजर आएगी नगर पंचायत की इमारत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से जर्जर इमारत में चल रहा खरेला पंचायत कार्यालय अब जल्द ही नए मॉडल में दिखेगा। कारण शासन ने पंचायत की इमारत के लिए 37 लाख रुपये की स्वीकृत दी है। दो मंजिला बनने वाली इस इमारत की टेंडर प्रकिया भी पूरी कर ली गई है। निर्माण होने से पहले मंगलवार को परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
ब्रिटिश हुकूमत में बनाई गई इमारत में नगर पंचायत कुलपहाड़ का कार्यालय चल रहा था। इमारत जर्जर हो जाने के कारण बारिश में पानी टपकने से कागजात खराब होने के कर्मचारियों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। वहीं कार्यालय की छत नीची होने से गर्मी में कक्ष तपते थे। जिससे गर्मी के दिनों में भारी दिक्कत होती थी। नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी अनुरागी द्वारा नई इमारत के निर्माण के लिए अनेकों बार लिखा पढ़ी करने के बाद शासन ने नगर पंचायत कुलपहाड़ को दो मंजिला इमारत के निर्माण की मंजूरी दे दी है। जिससे अब जल्द ही इमारत का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। दो मंजिला नई इमारत में पहले तल में अतिथि कक्ष और कंप्यूटर कक्ष, शौचालय, बाथरूम एवं दूसरे तल में मीटिंग हाल, अध्यक्ष कक्ष, अधिशाषी अधिकारी कार्यालय व कर्मचारियों के कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इमारत के निर्माण से पूर्व विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई गई, इस मौके पर पं. राकेश कुमार भट्ट, चेयरमैन विमला देवी, अधिशाषी अधिकारी राजकुमार उपाध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन गोलीबाबू, वरिष्ठ लिपिक सीएल सेठ मौजूद रहे।
पंचायत भवन में चल रहा था नगर पंचायत कार्यालय
कुलपहाड़ को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी चार दशक पहले कुलपहाड़ के पंचायत भवन में नगर पंचायत कार्यालय की शुरूआत कराई गई थी। इससे पूर्व यह इमारत पंचायत भवन थी। आठ दशक पुरानी पंचायत भवन की इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। ब्रिटिश हुकूमत में बनाए गए पंचायत भवन में करीब चार दशक तक नगर पंचायत कार्यालय चलता रहा, जिसकी इमारत नए सिरे से बनाई जा रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत की नई इमारत का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। इसका कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जाएगा। अब निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। ठेकेदार को जल्द से जल्द इ्मारत का निर्माण पूरा कराने को कहा गया है।
विमला देवी अनुरागी
अध्यक्ष, नगर पंचायत कुलपहाड़