{"_id":"616087358ebc3ed33c633d63","slug":"the-miscreants-looted-cash-and-jewelry-from-the-woman-riding-the-bike-mahoba-news-knp657137854","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार महिला से नगदी व जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार महिला से नगदी व जेवरात लूटे
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता मुस्कान।
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। श्रीनगर-कुलपहाड़ मार्ग में मुढ़ारी गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर महिला के जेवर और नगदी लूट ली। विरोध करने पर चाचा को भी पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से पीड़ित परिवार परेशान है।
कस्बा श्रीनगर निवासी जीतेंद्र की पत्नी मुस्कान मुढ़ारी निवासी चाचा राममिलन के साथ गुरुवार की शाम बाइक से मायके आ रही थी। मुढ़ारी गांव के पास मोड़ पर नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक रुकवा ली। राममिलन ने जब विरोध किया तो पीटा। बाद में मुस्कान के गले में पड़ा मंगलसूत्र, कान की झुमकी, 700 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित चाचा-भतीजी ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
पीड़ित परिवार ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच पूरी घटना बताई और तहरीर सौंपी। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे पीड़ित परिवार परेशान है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सात दिन बाद भी नहीं लिखी बाइक चोरी की रिपोर्ट
कुलपहाड़। क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी व लूट की घटनाओं में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से बच रही है। कोतवाली पहुंचने वाले पीड़ितों को जांच की बात कहकर टरकाया जा रहा है। सतारी गांव निवासी पुष्पेंद्र गोस्वामी की बाइक दो अक्तूबर की रात घर से चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का आरोप है कि पुलिस उस पर उल्टा दबाव बना रही है। शुक्रवार को पीड़ित ने सीओ कुलपहाड़ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)