फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The miscreant opened fire, two injured

रिटायर्ड वनकर्मी के घर चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने की फायरिंग, दो घायल

Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The miscreant opened fire, two injured
गोली लगने से घायल चंदादेवी - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में रिटायर्ड वनकर्मी के घर में घुसे बदमाश ने गृहस्वामी के जाग जाने पर फायर कर दिया। गोली लगने से गृहस्वामिनी व पड़ोसी युवक घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। सीओ ने दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

कस्बे के अग्निहोत्रीपुरा निवासी रिटायर्ड वनकर्मी रघुवीर व्यास मंगलवार की रात चंदादेवी, नाती सोम व अन्य परिजनों के साथ सो गए। रघुवीर ने बताया कि रात करीब ढाई बजे नींद खुली तो एक युवक बाथरूम के पास खड़ा दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों व पड़ोसियों ने घर की तलाशी ली तो कमरे में छिपे दूसरे बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी चंदादेवी व पड़ोसी गौतम सेन घायल हो गए। पड़ोसियों ने बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विपिन राजपूत निवासी ओडेरा थाना राठ जिला हमीरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक मोबाइल व लोहे की रॉड बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पनवाड़ी दीपक पांडेय ने बताया कि पकड़े गए विपिन राजपूत के खिलाफ हमीरपुर व महोबा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं में 21 मामले दर्ज हैं। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
कस्बे में किराए पर था आरोपी
आरोपी विपिन राजपूत 20 दिन से किराए पर रह रहा था। आरोपी ने महोबा रोड स्थित कॉलोनी में किराए से कमरा लिया था। उसके साथ पत्नी व मासूम पुत्र भी रहती था। मोहल्लेवासियों ने बताया कि विपिन राजपूत खर्चीला था। कोई काम न करने पर उन्हें आशंका रहती थी कि वह करता है। उसके घर कुछ लोगों का आना-जाना भी रहता था। पीड़ित रघुवीर व्यास ने बताया कि मंगलवार की दोपहर आरोपी घर के समीप लगे ठेला पर चाट खा रहा था। ठेले पर वह करीब एक घंटे खड़ा रहा और रात में घटना को अंजाम दिया।

कच्छा-बनियान पहने आरोपी को देखकर चौका गृहस्वामी
रघुवीर व्यास ने बताया कि बाथरूम से पास कच्छा-बनियान पहने खड़े युवक को देखकर चौक गया। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
मकान से चोरों ने नगदी व लैपटॉप उड़ाया
श्रीनगर। बिलरही गांव निवासी महेंद्र सिंह यादव अपने भाई हरिचरण यादव के साथ अस्पताल के सामने स्थित अपने मकान में रहते हैं। मंगलवार की रात चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और पेंट की जेब में पड़ी पांच हजार की नगदी व टेबल पर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। चोरों ने हरिचरण के कमरे की खिड़की काटने की कोशिश की लेकिन आहत पाकर हरिचरण के जाग जाने पर चोर घर के बाहर लैपटॉप फेंककर भाग निकले। इसके बाद पीएचसी के फॉर्मासिस्ट सुनील कुमार के आवास का ताला तोड़ा लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। पीड़ित महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)

अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार आरोपी

अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार आरोपी- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed