{"_id":"5fb6aae58ebc3e9b78183b32","slug":"the-main-accused-of-property-dealer-murder-arrested-mahoba-news-knp5950747158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः प्रापर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः प्रापर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामआसरे
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में नशेबाजी के विवाद में दो दिन पहले हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है।
मोहल्ला बड़ीहाट निवासी मूलचंद्र कुशवाहा प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। उसका अपने भतीजों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। 16 नवंबर की रात भतीजों ने चाचा की हत्या की साजिश रची।
भतीजों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मूलचंद्र को शराब पिलाई और बाद में विवाद होने पर उसकी लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र कैलाश ने चार चचेरे भाइयों रामआसरे, विश्वनाथ, मोहनलाल, बृजलाल व उनके साथी गयाप्रसाद व वीरू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने सर्विलांस के माध्यम से घटना में शामिल मुख्य आरोपी रामआसरे कुशवाहा को पीडब्ल्यूडी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड मिली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और अन्य पांचों पर कार्रवाई की जा रही है।