फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Jakha causeway overflowed due to the rising water level of the Kyolari River.

Mahoba News: क्योलारी नदी का जलस्तर बढ़ने से जखा रपटा उफनाया

Wed, 19 Aug 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The Jakha causeway overflowed due to the rising water level of the Kyolari River.
फोटो 19 एमएएचपी 13 परिचय-क्योलारी नदी पर जखा गांव के पास उफनाते रपटे से निकलते ग्रामीण। संवाद
महोबा/पनवाड़ी। जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से ब्लॉक पनवाड़ी क्षेत्र से निकली क्योलारी नदी का बुधवार को जलस्तर बढ़ने से जखा रपटा उफना गया। इससे छह गांवों का संपर्क कट गया। मजबूरी में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे हैं। पानी का तेज बहाव होने से छात्र-छात्राएं स्कूल, कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

क्योलारी नदी पर जखा गांव के पास रपटा निकला है। तीन दिन पहले यह रपटा उफना गया था। बाद में जलस्तर घटने पर आवागमन सामान हो सका था। बुधवार को एक बार फिर लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया। रपटा उफनाने से जखा, तुर्रा, सलैया, स्योढ़ी, झिन्ना समेत छह गांवों का संपर्क टूट गया। खेत व अन्य जरूरी कार्य से जाने वाले ग्रामीण रपटे के ऊपर से बहते पानी के बीच निकलते नजर आए। रामप्रकाश, देवेंद्र, प्रमोद, मुन्ना आदि ने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल यही समस्या होती है। प्रशासन को चाहिए कि यहां स्थायी पुल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने बताया कि रपटा उफनाने से वह अपने खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान
श्रीनगर। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से कच्चे मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला मनोहरगंज निवासी चुन्नी बेगम का मकान बुधवार को भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय महिला घर से बाहर थी। मकान गिरने से मलबे में दबकर हजारों रुपये की गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़िता ने राजस्व विभाग को सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है। खेतों में भरा पानी, तिल की फसल हो रही बर्बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खरेला। लगातार हो रही बारिश अब किसानों के लिए परेशानी बन गई है। तीन दिन से लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। इससे तिल व उड़द की फसल बर्बाद हो रही है। किसान देवीदीन, रविंद्र सिंह, राजू आदि ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। इससे तिल की फसल बर्बाद हो रही है। यदि बारिश बंद न हुई और खेतों से पानी नहीं निकला तो खाद-बीज का रुपया भी निकलना मुश्किल हो जाएगा।

फोटो 19 एमएएचपी 13 परिचय-क्योलारी नदी पर जखा गांव के पास उफनाते रपटे से निकलते ग्रामीण। संवाद

फोटो 19 एमएएचपी 13 परिचय-क्योलारी नदी पर जखा गांव के पास उफनाते रपटे से निकलते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed