{"_id":"6532bfa290c632cfc607ff39","slug":"the-issue-of-not-getting-loan-from-the-bank-dominated-the-investors-meeting-mahoba-news-c-225-1-mah1001-2291-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: निवेशकों की बैठक में छाया रहा बैंक से ऋण न मिलने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: निवेशकों की बैठक में छाया रहा बैंक से ऋण न मिलने का मुद्दा
Fri, 20 Oct 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के तहत महोबा जिले के लिए एमओयू साइन करने वाले निवेशकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली की समस्या व बैंकों से ऋण न मिलने का मुद्दा छाया रहा। डीएम ने निवेशकों व उद्यमियों से समस्याओं की जानकारी हासिल की और उन्हें हल का भरोसा दिया।
निवेशकों व उद्यमियों ने बताया कि उन्हें बिजली, भूमि संबंधित धारा-80, बैंक से ऋण हासिल करने में दिक्कत हो रही है। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निवेशकों की समस्याओं का समाधान करने को कहा है। उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज ने बताया कि जनपद में 121 एमओयू में 60 एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं। अन्य एमओयू प्रस्ताव के निवेशकों से संपर्क स्थापित कर उनके प्रस्ताव को धरातल पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान सीडीओ चित्रसेन सिंह मौजूद रहे।