फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The inspection of the venue of CM

सीएम की सभा स्थल का किया निरीक्षण

Fri, 17 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 17 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
The inspection of the venue of CM
-सभास्थल का निरीक्षण करते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 18 फरवरी को मुख्यमंत्री पालीटेक्निक ग्राउंड कुलपहाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने अफसरों के साथ सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरीकेडिंग में दो की जगह तीन बल्लियां लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जैतपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक ग्राउंड कुलपहाड़ में मुख्यमंत्री की सभा को लेकर मंच तैयार किया जा रहा है। हेलीपैड को मंच से थोड़ी दूरी पर बनाया गया है। सभास्थल पर पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा बना रहा। मुख्यमंत्री के लिए बनवाया गया मंच कमजोर होने पर उसे दोबारा तैयार कराया गया।
विज्ञापन


जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरीकेडिंग में दो जगह तीन बल्लियां लगाने और मंच के सामने जाली लगाने के निर्देश दिए। मंच की लंबाई-चौड़ाई अधिक होने के बाद भी सिर्फ पांच लोेगों को मंच में जाने की बात कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed