{"_id":"69b45b50f466a7ff5206c8c7","slug":"the-income-tax-team-conducted-a-drone-survey-of-the-mining-areas-of-two-mountains-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123313-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आयकर टीम ने दो पहाड़ों के खनन क्षेत्रों का ड्रोन से कराया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आयकर टीम ने दो पहाड़ों के खनन क्षेत्रों का ड्रोन से कराया सर्वे
Sat, 14 Mar 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई में आयकर टीम की जांच और पूछताछ शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान टीम ने क्रशर प्लांटों के अभिलेखों की पड़ताल की और जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को बैठाकर उनसे सवाल जवाब किए। टीम ने शुक्रवार को दो पहाड़ों पर आवंटित किए गए खनन क्षेत्र का सर्वे कराने के लिए ड्रोन चलाया और इसकी रिपोर्ट तैयार की। लगातार तीन दिन से चल रही जांच के चलते कबरई में कारोबार प्रभावित होना शुरू हो गया है।
आयकर की टीम ने बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे कबरई कस्बे के कानपुर सड़क स्थित श्रिया ग्रेनाइट, महोबा सड़क स्थित जगदंबा ग्रेनाइट और मध्य प्रदेश की सीमा में दिदवारा स्थित श्रिया ग्रेनाइट पर एक साथ छापेमारी की थी। श्रिया ग्रेनाइट के मालिक बांदा निवासी सोमेश भारद्वाज हैं जबकि जगदंबा ग्रेनाइट के मालिक बांदा निवासी दिलीप सिंह हैं। टीम ने क्रशर प्लांट पर पहुंचते ही कर्मचारियों के बाहर जाने पर रोक लगा दी और उनके मोबाइल जब्त कर लिए थे। इसके बाद सभी कमरों को खुलवाकर वहां मिले कारोबार से संबंधित अभिलेखों को लेकर पड़ताल शुरू कर दी। बुधवार, बृहस्पतिवार और फिर शुक्रवार को आयकर की जांच जारी रही। शुक्रवार को तीनों क्रशर प्लांट में जिन दो पहाड़ों से अधिकांश तौर पर पत्थरों की आपूर्ति हो रही थी। उन दो पहाड़ों पर टीम ने ड्रोन के जरिए खनन क्षेत्र का अवलोकन करते हुए रिपोर्ट तैयार की है। जैसे ही पहाड़ों के खनन क्षेत्र पर ड्रोन आए तो वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार की। आयकर टीम ने अभी भी प्लांटों में रुककर जांच जारी रखी हुई है। प्लांटों में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी बुलाकर एक-एक कर उनसे पूछताछ की गई।