{"_id":"69d6a7ede4fa7c41e1086b45","slug":"the-hostels-power-supply-has-been-disrupted-for-a-week-due-to-a-transformer-failure-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-124106-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रांसफार्मर फुंकने से छात्रावास की एक सप्ताह से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रांसफार्मर फुंकने से छात्रावास की एक सप्ताह से आपूर्ति ठप
Thu, 09 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
महोबा। छात्रावास के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी उसे न बदले जाने से छात्रों का धैर्य जवाब दे गया है। 12 से अधिक छात्रों ने कलक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र सौंपकर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। ताकि, उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
शहर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास के छात्र प्रदुम्न कुमार, रचित, अनिल, मोहित कुमार, मनीष, राहुल, सुरेश आदि ने कलक्ट्रेट पहुंच विरोध जताया। बाद में जिलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि वह सभी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं। पिछले एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है। इससे छात्रावास में छात्रों को पानी और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से पूरा दिन पानी की जुगाड़ में ही निकल जाता है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जानकारी करने पर पता चला कि छात्रावास के समीप में लगा ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे बिजली नहीं आ रही है। छात्रों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।