{"_id":"68e55d67535479443902252a","slug":"the-history-of-the-sangha-was-told-during-the-vijayadashami-festival-mahoba-news-c-225-1-mah1002-118695-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विजयदशमीं उत्सव में बताया संघ का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विजयदशमीं उत्सव में बताया संघ का इतिहास
Wed, 08 Oct 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शहर की दीनदयाल बस्ती में मंगलवार को विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लोगों को संघ की कार्यशैली और इतिहास से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में नगर संचालक हरीश और जिला प्रचार प्रमुख स्वप्निल ने संघ के सौ वर्षों की यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ ने समय के साथ कई परिवर्तन किए लेकिन कभी अपनी कार्य पद्धति से समझौता नहीं किया। यातनाएं और पीड़ा सहने के बाद भी स्वयंसेवकों ने कभी भी संघ के कार्य और राष्ट्र की सेवा नहीं छोड़ी। संचलन कार्यक्रम समाज कल्याण कार्यालय के सामने से शुरू हुआ। संचलन करते हुए स्वयं सेवक हमीरपुर चुंगी, झिरिया दाई चौराहा, हिंदी टायर गली, डीएम बंगला, बजरंग चौक से होकर समाज कल्याण कार्यालय के पास के प्रांगण में पहुंचे। यहां पर स्वयंसेवकों की ओर से ध्वज प्रणाम कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर जिला प्रचारक सौरभ, नगर प्रचारक अंकित, महेंद्र अनुरागी, अंकित शुक्ला, अजय सिंह, तेज प्रताप पचौरी, रणविजय सिंह, मनोज शिवहरे आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।