{"_id":"6a133d1410ed6f133604fc93","slug":"the-highest-number-of-patients-suffering-from-viral-fever-reached-the-health-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125554-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार के पहुंचे सबसे ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार के पहुंचे सबसे ज्यादा मरीज
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर, खमा व अकौना में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान 159 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही।
प्रभारी डॉ. रमाकांत चौरिहा के निर्देशन और सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी अजनर में डाॅ. रामकुमार वर्मा, भगवती व नीतू की देखरेख में 55 मरीजों का इलाज किया गया। लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र द्विवेदी ने सात मरीजों की रक्त की जांच की। इस दौरान सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।
वहीं पीएचसी खमा गांव में आयोजित मेले में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तौर, डाॅ. शैलेंद्र सिंह की टीम ने 51 मरीजों का चेकअप किया। उधर, पीएचसी अकौना में 53 मरीजों का इलाज किया गया। आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त व मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।