फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The heat during the day made life miserable, but clouds brought relief in the evening.

Mahoba News: दिन में गर्मी ने किया बेहाल, शाम को बादलों ने दी राहत

Sun, 17 May 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The heat during the day made life miserable, but clouds brought relief in the evening.
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर शनिवार को गर्मी ने पूरे दिन लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बेहाल लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम के समय आसमान में बादल छाने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह आठ बजे से धूप में तीखापन देखने को मिला। दोपहर 12 बजे के बाद शहर की सड़कों के साथ मुख्य बाजार में भी भीड़ कम रही। शाम के समय बादलों ने दस्तक दी। इससे धूप का असर कुछ कम हुआ। मौसम का अधिकतम तापमान 44 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 22 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा ने बताया कि मैदानी इलाकों से गर्म हवाओं के आने से गर्मी ने जोर पकड़ा है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन



बरतें ये सावधानियां
पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, ओआरएस व नारियल पानी या छाछ पीएं।
बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर निकलें, सिर ढककर रखें।
हल्का खाना खाएं और मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें। बासी खाना खाने से बचें।
हल्के रंग के ढीले और पूरी बांह वाले सूती कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय सनस्क्रीम लगाएं। धूप का चश्मा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed