फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The ground breaking ceremony at the site of the Prime Minister's rally

प्रधानमंत्री की रैली स्थल पर हुआ भूमि पूजन

Wed, 19 Oct 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 19 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
The ground breaking ceremony at the site of the Prime Minister's rally
रैली स्थल का भूमि पूजन करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली स्थल पर बुधवार को रैली प्रभारी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन दौरान भाजपाइयों ने यज्ञ में आहुतियां दी साथ ही प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने की कामना की।
विज्ञापन


भूमि पूजन दौरान भाजपाइयों को जमावड़ा लगा। रैली के सह प्रभारी त्रयंबक तिवारी, हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी, जिला मंत्री संदीक शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला सहित
विज्ञापन


तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए। गौरतलब है कि पुलिस लाइन के बगल में पड़े भारी मैदान को प्रधानमंत्री की रैली के लिए समतल कराया जा रहा है। इसके लिए दो जेसीबी मशीनें लगा दी गई हैं। मैदान के समतल होने के बाद उसमें करीब ढाई से तीन
विज्ञापन
विज्ञापन


लाख लोगों की भीड़ आ सकती है। वहीं दो दिन पहले एक किसान का खेत पड़ने के कारण उसने जिलाधिकारी को खेत को समतल न किए जाने की आपत्ति जताई थी। लेकिन बुधवार को उसने अपनी आपत्ति वापस ले ली है। बुंदेलखंड की धरती महोबा में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। यह पहला मौका


है जब नरेंद्र मोदी के कदम महोबा नगरी में दूसरी बार पड़ेंगे। जबकि महोबा में आज तक कोई भी प्रधानमंत्री नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के चुनाव प्रचार में महेाबा आए थे और अब दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद महोबा 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed