फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The girl lay under the wheel of Pete's bus in mahoba

महोबाः बच्ची को पीट बस के पहिये के नीचे लिटाया

Mon, 17 Aug 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The girl lay under the wheel of Pete's bus in mahoba
पुलिस वाहन में बैठाकर बच्ची को कोतवाली ले जाती महिला सिपाही - फोटो : MAHOBA
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया में शराबी ने पत्नी की पिटाई कर बच्ची को छीन लिया। इसके बाद उसे लेकर महोबा रोडवेज बस स्टैंड आ गया। यहां बच्ची को पीटकर बस के पहिये के नीचे लिटा दिया। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर मासूम की जान बचाई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया निवासी बउवा पुत्र नत्थू रस्तोगी का शराब के नशे में पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर बउवा ने पत्नी की पिटाई कर तीन माह की बच्ची को छीन लिया। महोबा रोडवेज बस स्टैंड पर युवक अपनी बच्ची को पीटने लगा। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठा गई।
विज्ञापन

इस पर युवक ने बच्ची को बस के पहिये के नीचे लिटा दिया। यह देखकर शहजाद खान ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को चुप कराने के लिए पुलिस ने मेडिकल स्टोर से निप्पल खरीदकर दूध पिलाया। महिला पुलिसकर्मी बच्ची को कोतवाली ले गईं। उसकी मां को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी बउवा को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed