चरखारी (महोबा)। चरखारी ब्लॉक के गुढ़ा गांव स्थित सियरमाता मंदिर में तीन दिवसीय मेले में रविवार की रात जवाबी कीर्तन हुआ। जिसमें रायबरेली से आए कीर्तनकार राजू रंगीला व छतरपुर की कमलेश्वरी कंचन के बीच शानदार मुकाबला हुआ। स्वर और संगीत के साथ फिल्मी गीतों की धुन पर देर रात तक सवाल-जवाब का दौर चला।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रविंद्र राजपूत ने किया। इसके बाद कीर्तनकार राजू रंगीला ने वंदना शिव भोले त्रिपुरारी जिन्हें पूरी दुनिया करे प्रणाम सुनाई। उनके भजन ब्रह्मा अवतारी श्रीराम वन-वन खोज रहे जानकी की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। जवाब में कीर्तनकार कमलेश्वरी कंचन ने माता सीता के रूपों का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन कुलपहाड़ के हास्य व्यंगकार नितेंद्र चौबे ने किया। इस मौके पर महेश मधुर, बाबूलाल यादव, ताहिर खान, शीतल प्रसाद, सर्वेश सिंह, मनीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कुंवरसिंह, जयराम आदि मौजूद रहे।

कमलेश्वरी कंचन।- फोटो : MAHOBA