फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The funeral of the young man under the supervision of the police

पुलिस की निगरानी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Wed, 21 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The funeral of the young man under the supervision of the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। थाना कबरई के कौहारी गांव में मंगलवार को घर में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले राहुल सिंह का शव बुधवार दोपहर हमीरपुर से उसके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को ढांढस बंधाया। राहुल का पुलिस ने अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर राहुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

कौहारी गांव निवासी संतोष सिंह का बेटा राहुल सिंह (26) खेतीबाड़ी करता था। दो महीने पहले राहुल की पत्नी डाली ने बेटे को जन्म दिया था। मंगलवार को कुंआ पूजन कार्यक्रम था। इसमें शरीक होने राहुल की बहन बीना व बहनोई योगेंद्र भरुआ सुमेरपुर से आए थे। परिवार के लोग बीना से बातचीत करने लगे। इसी दौरान मौका पाकर राहुल मकान की छत पर गया और 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से घायल राहुल को परिजन हमीरपुर जिला अस्पताल ले गए। जहां रात में उसकी मौत हो गई। बुधवार परिजन पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव लेकर गांव पहुंचे। तो राहुल की पत्नी व परिवार के अन्य लोग बिलख पड़े। सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों और गांववालों ने दुखी परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद पुलिस अपनी निगरानी में शव का अंतिम संस्कार के लिए ले गई। चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल तमंचा कहां से लाया था, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल राहुल पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed