फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The farmers' union staged a protest by holding a sit-in at the Collectorate

Mahoba News: किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट में धरना देकर जताया विरोध

Wed, 22 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The farmers' union staged a protest by holding a sit-in at the Collectorate
फोटो 21 एमएएचपी 03 परिचय-कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते उपाध्यक्ष इशहाक खां। संवाद
विज्ञापन

महोबा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों के मुद्दों पर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंपा। जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला व माधुरी दीक्षित के नेतृत्व में रणजीत सिंह, रामआसरे, अशोक राजपूत, रजनी राठौर, मुन्ना, महेंद्र, नीलम, अमित आदि सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशहाक खां ने खेती की बढ़ती लागत, लाभकारी मूल्य न मिलने और प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को हो रही क्षति पर चिंता जताई। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए खतरा बताया। यूनियन ने गन्ने का न्यूनतम मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, ऋण माफी योजना लागू करने और किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की। बाढ़, सूखा आदि को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व ग्रामीण रोजगार बढ़ाने की भी मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed