फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The farmers' faces lit up with sunshine.

Mahoba News: धूप देख खिले किसानों के चेहरे,

Thu, 05 Feb 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 05 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The farmers' faces lit up with sunshine.
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर बुधवार की दोपहर मौसम पूरी तरह साफ हो गया। धूप खिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने खेतों में पहुंच कर फसल का जायजा लिया और ऐसा मौसम रबी सीजन की फसलों के लिए बेहतर बताया।
विज्ञापन

मंगलवार हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया था। कुछ खेतों में सरसों की जो फसल खड़ी थी और उनमें फूल लग आए थे, उसे नुकसान हुआ है जबकि ऐसा मौसम गेहूं, चना, मटर के लिए लाभकारी है। वहीं रात के समय घना कोहरा छाया रहा। बुधवार की सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। धूप खिल रही। हालांकि, शाम के समय एक बार फिर सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। उधर, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह का कहना है कि मंगलवार को हुई बारिश से चना, मटर व गेहूं की फसल को फायदा मिला है। हालांकि, खेतों में खड़ी सरसों की ऐसी फसल जिसमें फूल निकल आए थे, उसे कुछ नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कुलपहाड़ के प्रगतिशील किसान मृदुल चौबे ने बताया की इस वर्ष मौसम किसानों पर मेहरबान है। हालांकि, ओला गिरने और तेज हवा की जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई लेकिन ओलावृष्टि नहीं हुई। कुलपहाड़ तहसील में अधिकांश स्थानों पर फसलों को फायदा ही हुआ है, नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed