फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The family created a ruckus when the accused was not arrested

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus when the accused was not arrested
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे में छात्र की छेड़छाड़ से परेेेशान छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शनिवार को परिजनों ने आक्रोश जताते हुए गिरफ्तारी न होने तक छात्रा के शव का अंतिम संस्कार न किए जाने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया, तब अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बा पनवाड़ी निवासी 15 वर्षीय छात्रा अपने भाई के साथ घर में रहकर कक्षा 9वीं शिक्षा ले रही थी। कॉलेज में छात्रा के साथ पढ़ने वाला एक छात्र उसे परेशान करता था। इसकी शिकायत उसने अपने माता-पिता से की थी। परिजनों से उलाहना देने के बाद भी छात्र द्वारा छात्रा को परेशान किया जाता रहा। इस पर परिजनों ने छात्रा का स्कूल जाना बंद करा दिया था। छात्रा के माता-पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे। गुरुवार रात छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

शनिवार को घटना की सूचना पर पंजाब से लौट माता-पिता व अन्य परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने मुकदमा उचित धाराओं में नहीं लिखा है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सूचना पर थाने के एसआई राधारमण द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई आश्वासन देकर शांत कराया। तब परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed