{"_id":"8a51da94bc7234208a7792f4cc1692aa","slug":"the-district-can-not-find-ground-for-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार के लिए नहीं मिल रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार के लिए नहीं मिल रही जमीन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि जिला कारागार की इमारत के के लिए दो साल से जमीन का चयन नहीं हो पा रहा है। करीब साल भर पहले छतरपुर रोड पर मुढ़हरा गांव के पास जमीन का चयन किया गया था लेकिन आपत्तियां आने और कृषकों को अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का मुआवजा सर्किल रेट के हिसाब से न मिलने के कारण भूमि अधिग्रहीत नहीं की जा सकी। इसके बाद चांदो चंदपुरा रोड पर भी जिला कारागार के लिए जमीन की तलाश की गई थी लेकिन पर्याप्त जमीन न मिलने के कारण यहां भी प्लान फेल हो गया।
जिला कारागार और आवास निर्माण के लिए 55 एकड़ जमीन इस साल बरीपुरा गांव के पास हाईवे पर देखी गई। लेकिन बरीपुरा में क्रेशरों की उड़ती धूल के चलते टीम को यह जमीन भी रास नहीं आई। इससे जिला कारागार के इमारत निर्माण का मामला अधर में लटका हुआ है। जेल अधीक्षक आनंद कुमार सिंह का कहना है कि बरीपुरा के पास जमीन देखी गई लेकिन क्रेशरों के लगे होने के कारण उसका चयन नहीं किया जा सका।