फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   As soon as Tadaka was slain, chants in praise of Shri Ram resounded.

Mahoba News: ताड़का वध होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
As soon as Tadaka was slain, chants in praise of Shri Ram resounded.
फोटो 15 एमएएचपी 08 परिचय-भगवान राम व लक्ष्मण की आरती उतारते रामलीला न्यास के सचिव मनोज तिवारी।
महोबा। शहर के पुराने रामलीला मैदान में चल रहे 151वें रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के पराक्रम और धर्म की स्थापना का प्रसंग देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। ताड़का वध होते ही पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला का शुभारंभ समिति के सचिव मनोज तिवारी ने परशुराम परमानंद आरती व भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी की आरती उतारकर किया। इसके बाद कलाकारों ने सजीव अभिनय से रामकथा के प्रसंगों को मंच पर उतारा। महर्षि विश्वामित्र के साथ वन पहुंचे भगवान राम के ताड़का का वध करने के दृश्य ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। व्यासपीठ पर मनीष तिवारी ने रामकथा का वर्णन किया। तबले पर मुकेश सिंह ने संगत की।
विज्ञापन

राम की भूमिका में शिवपूजन तिवारी, लक्ष्मण के रूप में आदित्य द्विवेदी, विश्वामित्र की भूमिका में पंचम नगायच व दशरथ के रूप में अभिषेक द्विवेदी ने अभिनय किया। इस मौके पर मुकेश विकास गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, कल्लू शर्मा, सुभाष तिवारी, संगीतकार आबोध सोनी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीताहरण का प्रसंग देख दर्शक भावुक
महोबा। शहर के डाकबंगला मैदान में बड़े पर्दे पर रामानंद सागर कृत रामलीला का चित्रण किया जा रहा है। रात को सीताहरण के प्रसंग का चित्रण दिखाया गया। छल से सीता का हरण करने पर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला देखने के लिए देर रात दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed