फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Allegations of irregularities in fertilizer distribution; BKU stages protest

Mahoba News: खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, भाकियू का प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in fertilizer distribution; BKU stages protest
महोबा/कुलपहाड़/पनवाड़ी। खाद वितरण में मनमानी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भड़क गए हैं। बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों ने महोबा और कुलपहाड़ तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए किसानों को खाद वितरण में आ रही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। बाद में एसडीएम आदेश सिंह सागर को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि खाद वितरण में 70 फीसदी समिति सदस्यों व 30 फीसदी अन्य किसानों को खाद देने का अनुपात निर्धारित किया गया है लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी मौके पर इस व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में किसानों को खाद प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। संगठन की ओर से निर्धारित अनुपात के हिसाब से खाद का वितरण करने, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार करने व किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष माधुरी दीक्षित, मान बहादुर राजपूत, स्वामी प्रसाद राजपूत, अशोक राजपूत, विजय सोनकिया, कौशलेंद्र, पप्पू, मीना, द्रौपदी नायक, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed