फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The dealer will fight across

आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे व्यापारी

Mon, 13 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 13 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
The dealer will fight across
रामपुर के मिलकखानम क्षेत्र में रायपुर चुन्नावाला में एक घर में निकला सांपों का झुंड। अमर उजाला

विज्ञापन
कर अधिवक्ता संघ की बैठक सोमवार को अधिवक्ता बृजेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें वाणिज्यकर मंडल कार्यालय में विभागीय कार्य कराने को लेकर आ रही परेशानियों को दूर कराए जाने की मांग की गई। ऐलान किया कि यदि व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न को न रोका गया तो आरपार की लड़ाई शुरू की जाएगी।


बैठक में महामंत्री हृदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कमिश्नर वाणिज्यकर उत्तर प्रदेश द्वारा 50 लाख तक के व्यापारियों के कर निर्धारण आदेश पारित किया गया है। दिशा निर्देशों का पालन न करके मनमाने तरीके से बोगस मांग की जा रही है। जिसका कोई आधार नहीं है। व्यापारियों के वकालतनामा भी नहीं माने जा रहे है और व्यापारियों को स्वयं बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारियों के टिन नंबर बिना किसी सूचना के निलंबित किए जा रहे है। साथ ही व्यापारियों के रिर्टन वकीलों द्वारा जमा नहीं कराए जा रहे है। पंजीयन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया ता रहा है। इससे वह अपना व्यापार नहीं कर पा रहे है। पंजीकृत व्यापारियों के पत्रावली संसोधन में अनावश्यक परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफंड के मामले में भी व्यापारियों का शोषण किया जाता है। इससे व्यापारियों का महोबा वाणिज्यकर के प्रति मोह भंग हो गया है। व्यापारी अपना करोबार नहीं कर पा रहे है। बैठक में अरुण कुमार पुरवार, सुंदरलाल गुप्ता, लक्ष्मीनारायण संरक्षक, उपाध्यक्ष श्रीकांत पुरवार, कोषाध्यक्ष प्रभात तिवारी, प्रदीप गुप्ता, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed