{"_id":"b28723f242d53beaf1b6413569db9b2f","slug":"the-controversy-did-not-trust-the-ksbewasion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बावासियों ने विवाद न होने का दिया भरोसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बावासियों ने विवाद न होने का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
बेलाताल । नवरात्र और मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जैतपुर पुलिस चौकी में सीओ कुलपहाड़ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मूर्ति रखने के स्थानों और ताजिए निकलने वाले रास्तों की जानकारी ली गई, साथ ही पर्व के मौके पर बिजली, पानी दिलाए जाने की मांग की। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने पर्व पर विवाद न होने देने का भरोसा दिलाया।
पीस कमेटी की बैठक में सीओ धनंजय सिंह ने कहा कि इस साल नवरात्र और मोहर्रम पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, इसलिए दोनों समुदाय मिलजुल कर त्योहार मनाएं और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की बातों को नजरंदाज कर धैर्य से काम लें। उन्होंने कहो कि अगर किसी भी अराजक तत्वों द्वारा त्योहार पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कस्बा वासियों ने त्योहार पर बिजली पानी के साथ सफाई व्यवस्था कराए जाने की मांग की। सबइंस्पेक्टर सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि नवरात्र में नए स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएंगी और कोई नई परंपरा न बनाए। उन्होंने कहा कि बड़े साउंड वाले डीजे पर प्रतिबंध हैं, इसलिए छोटे साउंड का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
उन्होंने देवी प्रतिमा रखने वाले स्थानों के साथ उन रास्तों की भी जानकारी ली, जहां से ताजिए निकाले जाते हैं। सीओ ने रास्ते में पड़ने वाले देवी पंडालों पर पुलिस की मुस्तैदी की जाएगी। बैठक में चौकी प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह, हरिमोहन, रमेश चंद्र मिश्रा, मोहम्मद इस्माईल, भागीरथ यादव, मोहम्मद हनीफ, मुंशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।