{"_id":"60d2278b8ebc3e2ee80d5123","slug":"the-city-will-be-developed-as-a-tourism-hub-mahoba-news-knp635820780","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा शहर, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा शहर, युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
सकरे सन्या पार्क का शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री ने शहर को पर्यटन हब के रूप में विकसित कराने का आश्वासन दिया। छोटी चंद्रिका मंदिर से मदन सागर तट तक सीसी मार्ग का लोकार्पण और मां सकरे सन्या पार्क का शिलान्यास किया।
लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री डा. जीएस धर्मेंश ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में बुंदेलखंड में विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है। जिससे किसान, नौजवान व बेरोजगार लाभांवित हो रहे हैं। पालिका अध्यक्षा दिलाशा तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन व नगर पालिका के सहयोग से शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है। मां सकरे सन्या में पालिका द्वारा पार्क का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें झूले, गॉर्डन, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी सुधा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, एसडीएम मोहम्मद अवेश समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिनी चौपाटी के रूप में विकसित होगा मदन सागर
महोबा। शहर के ऐतिहासिक मदन सागर तालाब के बीचोंबीच स्थित खकरामठ तक जाने के लिए पोंटून पुल का निर्माण कराया गया है। मदन सागर में बोटिंग, फास्ट फूड कॉर्नर, लाइटिंग आदि की आकर्षक व्यवस्था की जाएगी। यह क्षेत्र मिनी चौपाटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को भरपूर आनंद मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश
कबरई (महोबा)। जिले में भ्रमण के दूसरे दिन प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने सीएचसी कबरई में टीकाकरण का जायया लिया। ब्लाक के दो गांवों पसवारा और बीजानगर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कबरई विकास भवन सभागार में ब्लॉक स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की तथा पीएम आवास योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा एनआरएलएम की छह सखियों को रोजगार से जोड़ने हेतु विद्युत मीटर रीडर वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, एसडीएम मो. अवेश, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, सीएमओ मनोज कांत सिन्हा, सीएचसी प्रभारी डॉ अमित पांडेय मौजूद रहे।