{"_id":"69502e446817c8ca000fa9bd","slug":"the-city-is-covered-in-a-blanket-of-fog-the-biting-cold-will-last-for-three-days-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-120989-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कोहरे की चादर से ढका शहर, तीन दिन रहेगी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कोहरे की चादर से ढका शहर, तीन दिन रहेगी गलन
Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 02 परिचय-भीषण कोहरे के चलते कानपुर-सागर हाईवे पर हेडलाइट जलाकर निकलते वाहन। संव
महोबा। बुंदेलखंड में ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिन व रात का तापमान सामान्य से कम रहा। पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ गई। सुबह से ही शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। दृश्यता दो मीटर होने के चलते वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। लगातार घना कोहरा गिरने से गेहूं की फसल को छोड़कर अन्य फसलों में नुकसान है। मौसम वैज्ञानिक ने तीन दिन सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान लगा रहे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवाएं चलने से लोग ठिठुरते रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने बताया कि तीन से चार दिन आसमान साफ रहने के चलते वर्षा की कोई संभावना नहीं है। सुबह व रात के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। बताया कि यदि पाला गिरता है तो फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। चने की फसल में कटुवा कीट लग सकता है।
विज्ञापन
इसके नियंत्रण के लिए क्लोरपायरीफॉस ढाई लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। सरसों में रतुवा रोग लग सकता है। खेत में नमी बनाए रखें। इसके नियंत्रण के लिए डाईमेथोएट 650 मिली लीटर दवा में 400 लीटर पानी मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। गेहूं की फसल में पहली सिंचाई के बाद सल्फोसल्फूरॉन 75 फीसदी व मेटा सल्फूरान मेथाइल पांच फीसदी का 40 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। इससे फसलें सुरक्षित रहेंगी और पैदावार बेहतर होगी।
-- -- -- -- -- --
चार घंटे देरी से आई आंबेडकरनगर एक्सप्रेस
महोबा। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनें जहां चार से पांच घंटे देरी से आ रही हैं। वहीं, पैसेंजर ट्रेनें भी करीब एक घंटे देरी से आईं। प्रयागराज से चलकर आंबेडकरनगर जाने वाली आंबेडकरनगर एक्सप्रेस का महोबा स्टेशन आने का समय शाम 7.48 बजे है। यह ट्रेन चार घंटे देरी से रात करीब 12 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह महाकौशल एक्सप्रेस, संपर्कक्रांति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस एक घंटे देरी से महोबा स्टेशन पर आईं। स्टेशन पर भीषण ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री परेशान रहे। प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन पहुंचे दीपक, प्रमोद, नंदकिशोर आदि ने बताया कि वह निर्धारित समय पर स्टेशन आ गए थे लेकिन ट्रेन चार घंटे लेट होने से वह साथ में लाए कंबल का सहारा लेकर किसी तरह समय गुजारते रहे। कुछ यही हाल रोडवेज बसों का रहा। सुबह कानपुर, लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। इससे कुछ बसों को एक से दो घंटे बाद रवाना किया गया।